CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे से पूछताछ, अभिनेत्री ने कही ये बाते

 ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे से पूछताछ, अभिनेत्री ने कही ये बाते
Share

नई दिल्ली : आर्यन ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गुरुवार यानी आज अनन्या पांडे से 2 घंटे तक पूछताछ की गई. अब लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी अनन्या को एनसीबी दफ्तर बुलाया गया है. एक्ट्रेस को मुंबई के खार स्थित अपने घर से एनसीबी ऑफिस जाते देखा गया. आर्यन खान के साथ वॉट्सऐप चैट में ड्रग्स की बात सामने आने के बाद एनसीबी अधिकारी लगातार अनन्या पांडे से पूछताछ कर रहे हैं. अनन्या को जो टाइम दिया गया था वह उससे काफी देर से एनसीबी ऑफिस पहुंचीं.


पीटीआई की खबर के मुताबिक एनसीबी के अधिकारियों ने अनन्या पांडे का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है. हालांकि आर्यन ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे की भूमिका को लेकर अभी तक एनसीबी की तरफ से कोई भी स्पष्ट बात नहीं कही गई है. अनन्या पांडे और आर्यन खान एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं. आर्यन की बहन सुहाना खान अनन्या की बेस्ट फ्रेंड भी हैं.

देर से एनसीबी ऑफिस पहुंचीं अनन्या पांडे
शुक्रवार को अनन्या पांडे को 11 बजे एनसीबी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह अपने घर से एसीबी दफ्तर के लिए दोपहर डेढ़ बजे के करीब निकलीं. सूत्रों के अनुसार एनसीबी ने अनन्या पांडे से ड्रग्स लेने का भी सवाल किया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि उन्होंने ड्रग्स की सप्लाई से भी साफ तौर पर मना कर दिया है.


गौरतलब है कि आर्यन और अनन्या पांडे के बीच वॉट्सऐप में ड्रग्स को लेकर चैट सामने आई थी. एनसीबी सूत्रों की मानें तो अनन्या पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने चैट के दौरान गांजे से जुड़ी बात की थी और इसका रिप्लाई करते हुए आर्यन खान ने गांजा अरेंज करने की भी बात की थी. एनसीबी ने जब अनन्या से इस चैट के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह बस मजाक कर रही थीं.


एनसीबी ने घर पर मारा था छापा
चैट सामने आने के बाद एनसीबी की तरफ से अनन्या के घर छापा भी मारा गया था. एनसीबी ने दो दिन में बांद्रा, एसटी, नालासोपारा समेत कई जगहों पर छापेमारी की. गुरुवार को अनन्या से पूछताछ के समय पिता चंकी पांडे भी एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे. माना जा रहा है कि आज एनसीबी अधिकारी अनन्या पांडे से कुछ कड़े सवाल पूछ सकते है.


Share

Leave a Reply