समस्याओं से जूझ रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं
अपर कलेक्टर को संघ ने सौपा ज्ञापन
महासमुंद। जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने मंगलवार को अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो साल से विभाग ने यूनिफार्म नहीं दिया है, और न ही उसकी राशि मुहैया कराई है। यूनिफार्म न होने से कार्यकर्ता सिविल ड्रेस में केंद्र का कामकाज संचालन कर रही हैं। इसीसी गतिविधियों के लिए फंड दिया जाना चाहिए, जो नहीं दिया जा रहा है।
सुपोषण चौपाल के छ: माह की राशि अप्राप्त है, जिसे अतिशीघ्र भुगतान कराए जाने की जरूरत है। विभाग से प्रदत्त स्मार्ट मोबाइल आएदिन खराब होते रहता है। जिसकी मरम्मत रिपेयरिंग इत्यादि के लिए राशि उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। वर्ष 2016 में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को सुपरवाइजर के कहने पर डेंटिंग पेंटिंग कार्यकर्ताओं से कराया गया था जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को लगभग 24 सौ रुपये का भुगतान करना पड़ा था, जिसका भुगतान विभाग से अब तक नहीं हुआ है। यात्रा भत्ता राशि लंबित है। प्रत्येक वर्ष आंगनबाड़ी केंद्रों को अनुरक्षण मद में राशि प्रदान किए जाने की मांग की गई। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का डेंटिंग पेंटिंग मरम्मत इत्यादि कराया जा सके।







.jpeg)












