नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री टीएस सिंहदेव को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, जाने पूरी खबर...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री टीएस सिंहदेव को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, जाने पूरी खबर...
Share

रायगढ़। स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री टी.एस.सिंहदेव को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर ज्ञापन सौपा गया। बुधवार रायगढ़ जिले के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे मंत्री महोदय को यह ज्ञापन सौंपकर उन्हे होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया है। कलेक्टे्रट सृजन कक्ष के बाहर उन्हे सौंपे गये ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल व रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक मौजूद थे। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि उन्हे शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाये तथा नियमित कर्मचारियों की भांति मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाये। इसी तरह मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रू. प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी 18 हजार रू. मानदेय की स्वीकृति होने तक यहां भी 10 हजार रू. प्रतिमाह मानदेय दिया जाये। केन्द्र एवं राज्य सरकार से 65 सौ. रू. प्रतिमाह भुगतान की स्वीकृति मिली है उसे बढ़ाया जाये। सभी मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केन्द्र में संविलियन किया जाये। इसके साथ ही पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संघ के मांग पर सेवा निवृत्त होने वाले कार्यकर्ता को 50 हजार रू. और सहायिका को 25 हजार रू. एकमुश्त दिये जाने की घोषणा की गई थी उस घोषणा का लाभ अब तक नही मिला है उसे जल्द ही आदेशित किया जाये। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता नायक व सचिव काजल विश्वास के नेतृत्व मे सौंपे गये ज्ञापन व उनकी समस्याओं को पूरीे गंभीरता से लेेते हुए मंत्री महोदय ने निराकरण करने का आश्वासन दिया।


प्रांतीय सम्मेलन में आने का दिया आमंत्रण-
मंत्री टी.एस. सिंहदेव को छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने प्रांतीय सम्मेलन में आने का आमंत्रण दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया की माह फरवरी, मार्च में यह सम्मेलन रायगढ़ में किया जाना प्रस्तावित है। आपके सुविधानुसार उक्त आयोजन रायपुर, दुर्ग या बिलासपुर में भी किया जा सकता है।

Share

Leave a Reply