BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बॉयफ्रेंड विकी जैन की गोद में बैठी दिखीं अंकिता लोखंडे, शेयर कीं गोवा वेकेशन की पुरानी तस्वीरें

बॉयफ्रेंड विकी जैन की गोद में बैठी दिखीं अंकिता लोखंडे, शेयर कीं गोवा वेकेशन की पुरानी तस्वीरें
Share

ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ गोवा वकेशन की यादों को ताजा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिछले पिछले वर्षों के वेकेशन के दौरान की थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है। अंकिता लोखंडे की विकी जैन की तस्वीर पर आपकी नजरें टिक जाएंगी। अंकिता लोखंडे ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें वह परिवार के सदस्यों, दोस्तों और बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ अंकिता लोखंडे ने लिखा, हम पूरी फैमिली एक बार फिर गोवा जाने के लिए इच्छुक हैं? अपने हाथ उठाओ। अंकिता लोखंडे ने हाल ही में फैमिली मेंबर, दोस्तों और बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए थे। बता दें कि संदीप सिंह के साथ बर्थडे पार्टी करने पर सुशांत सिंह राजपूत फैंस ने अंकिता लोखंडे को ट्रोल किया था।

बर्थडे पार्ट को लेकर ट्रोल होने पर अंकिता लोखंडे ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, मै मेरा दिल कई मुद्दों से लड़ रहे हैं, लेकिन एक चीज हमारे अंदर कभी नहीं रही, वह है नफरत। यदि आपके भीतर नफरत भरे विचार आते हैं तो इससे आपकी आत्मा भी खराब होती है।

अंकिता लोखंडे ने एक और पोस्ट में लिखा था, मै स्थिर रहने वाली हूं। यदि लोग मेरे बारे में नकारात्मक विचार रखते हैं तो मैं जानती हूं कि यह उनकी राय है। यह उनके संस्कारों पर आधारित है और उनके आज के मूड पर निर्भर करती है। उनकी राय उनकी हकीकत को भी बयां करती है, मेरी नहीं। मैं यह जानती हूं कि मैं क्या हूं, इसलिए हमेशा स्थिर रहती हूं।

Share

Leave a Reply