सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, जाने अब कैसी है हालत
पुणे, समाजसेवी अन्ना हजारे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. रूबी हॉल क्लीनिक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधूत बोदामवाद ने कहा कि अन्ना हजारे को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें निगरानी में रखा गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्ना हजारे की एंजियोग्राफी हुई है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अन्ना हजारे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उद्धव ठाकरे ने अन्ना हजारे के जल्द ठीक होने की कामना की है. सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने कहा कि अभी पता चला कि अन्ना हजारे को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी. उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं.
Anna Hazare was admitted to Ruby Hospital in Pune following chest pain. He has been kept under observation and stable: Dr Avdhut Bodamwad, Medical Superintendent, Ruby Hall Clinic
— ANI (@ANI) November 25, 2021
(File photo) pic.twitter.com/3yGt4t6UsV







.jpeg)












