BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

11 दिन लॉकडाउन का ऐलान: यहां एक ही दिन में कोरोना से 1100 से अधिक लोगों की मौत, बंद रहेंगी दुकानें

11 दिन लॉकडाउन का ऐलान: यहां एक ही दिन में कोरोना से 1100 से अधिक लोगों की मौत, बंद रहेंगी दुकानें
Share

मॉस्को, संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार कम होने के बाद भारत सहित दुनिया के कई देशों में अनलॉक कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर वैक्सीनेशन का काम भी जोरों पर चल रहा है। लेकिन कई देशों में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है, जिसके तीसरी लहर भी माना जा रहा है। कई देशों में हालात एक बार फिर लॉकडाउन जैसे बनते दिखाई दे रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रूस में पिछले 24 घंटे में 40 हजार 096 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच 1,159 लोगों ने दम तोड़ दिया। ऐसे में राजधानी मॉस्को में 11 दिन तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी गई हैं। सभी गैर जरूरी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यूरोप में इस समय सबसे अधिक नए केस रूस में ही आ रहे हैं। रूस ने भले ही सबसे पहले स्पूतनिक वी और अन्य टीके बना लिए, लेकिन यहां टीकाकरण की दर काफी कम है। हाल के सप्ताह में जिस तेजी से यहां संक्रमण फैल रहा है वह महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है।
सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवंबर तक सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। रिटेल दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट के साथ ही खेल और मनोरंजन के स्थानों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों पर भी ताले लटक गए हैं। खाने-पीने की चीजों की दुकानों के साथ दवा और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है।
 


Share

Leave a Reply