BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

27 को भारत बंद का ऐलान: देखें क्या रहेगा बंद, किसे मिलेगी छूट ?

 27 को भारत बंद का ऐलान: देखें क्या रहेगा बंद, किसे मिलेगी छूट ?
Share

नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों को पारित हुए आज के दिन एक साल पूरा हो गया है। किसान इन कानूनों के खिलाफ करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहा है। दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों ने ढेरा डाल रखा है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में भी किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं।

27 सितंबर को होने वाले भारत बंद के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। मोर्चा ने बताया कि उस दिन क्या-क्या बंद रहेगा और किसे छूट मिलेगी। किसान विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद’, ‘मोदी करेगा मंडी बंद, किसान करेंगे भारत बंद’, और नरेन्द्र मोदी, किसान विरोधीजैसे बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा। भारत बंद सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा।

ये रहेंगे बंद :-
केंद्र और राज्य सरकार के सभी दफ्तर और संस्थाएं
बाजार, दुकान और उद्योग स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और सभी तरह के शिक्षण संस्थान
हर तरह का सार्वजनिक यातायात और निजी वाहन
किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी

इन्हें रहेगी छूट :-
अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और कोई भी मेडिकल सेवा
किसी भी तरह की सार्वजनिक (फायर ब्रिगेड, आपदा राहत आदि) या व्यक्तिगत इमरजेंसी (मृत्यु, बीमारी, शादी आदि
स्थानीय संगठनों द्वारा दी गई और कोई भी छूट
संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। मोर्चा ने कहा है कि बंद के दौरान लोगों को स्वेच्छा से सब कुछ बंद करने की अपील की जाए। किसी किस्म की जबरदस्ती नहीं की जाए. इस आंदोलन में किसी भी किस्म की हिंसा या तोड़फोड़ की कोई जगह नहीं है। साथ ही कहा गया है कि यह बंद किसान विरोधी सरकार के खिलाफ है, पब्लिक के खिलाफ नहीं। इसलिए पब्लिक को कम से कम तकलीफ हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। बंद वाले दिन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बंद के समर्थन में कोई सभा आयोजित की जा सकती है। मोर्चे के मंच से कोई राजनैतिक नेता भाषण नहीं देगा।


Share

Leave a Reply