BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका

भारत के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका
Share

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इन मैचों के लिए टीम ने बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो और सैम करन को शामिल किया है। ये सभी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं थे। इस सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इन दो टेस्ट मैच में चोट की वजह से जोफ्रा आर्चर और क्रिस वॉक्स को शामिल नहीं किया गया है। इस टीम में ऑली रॉबिन्सन को भी मौका दिया गया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन पुराने ट्वीट्स पर विवाद होने के बाद ईसीबी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। उन पर नस्लभेदी और महिला विरोधी ट्वीट करने का आरोप लगा था। टीम में नए नामों में हसीब हमीद का नाम शामिल है। हमीद आखिरी बार 2016 में भारत दौरे के दौरान तीन मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल हुए थे।हालांकि खराब फॉर्म के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था, लेकिन इस सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर वापसी की है। इस ओपनर बल्लेबाज ने काउंटी चैम्पियनशिप में नौ मैचों में 45.85 की औसत से 642 रन बनाए, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। पिछले महीने हमीद को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में कवर के तौर पर भी शामिल किया गया था।

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: जो रूट (कप्तान), जोस बटलर, जैक लीच, ओली पोप, जैक क्रॉली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, सैम करन, ऑली रॉबिन्सन, हसीब हमीद, डॉम सिब्ली, डैन लॉरेंस, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉरी बर्न्स, मार्क वुड।

 


Share

Leave a Reply