नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अगले महीने से मोबाइल फोन्स पर वाट्सअप बंद करने का हुआ ऐलान, जान लीजिये पूरी खबर...

 अगले महीने से मोबाइल फोन्स पर वाट्सअप बंद करने का हुआ ऐलान, जान लीजिये पूरी खबर...
Share

नई दिल्ली| कंपनी ने अगले महीने से कई मोबाइल फोन्स पर वाट्सअप बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से जारी निर्देश में विंडॉस, आईफोन और एंड्रायड फोन पर बंद किए जाने की बात कही गई है। कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज पर निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कुछ एंड्रायड, विंडॉस और आईओएस डिवाइस में 31 दिसंबर से वाट्सअप सपोर्ट नहीं मिलेगा। वहीं, अगर आपके आईफोन में आईओएस 7 पर पुराना सॉफ्टवेयर है तो भी वाट्सअप का सपोर्ट बंद हो जाएगा। हालांकि इसके लिए डेडलाइन 1 फरवरी 2020 तय की गई है। हीं, अगर एंड्रायड फोन की बात करें तो, जिन यूजर्स के पास एंड्रायड फोन का 2.3.7 वर्जन का है उनको भी वाट्सअप का सपोर्ट नहीं मिलेगा। कंपनी ने अपने निदेश में साफ कहा है कि ऐसे स्मार्ट फोन यूजर्स न तो वाट्सअप पर अपना एकाउंट बना सकते हैं और न ही वो वेरिफाई कर पाएंगे। साथ ऐसे जिन स्मार्टफोन्स में वाट्सअप चल रहा है वो भी बंद कर दिए जाएंगे। 

स्मार्टफोन अपडेट और अपग्रेड करने की दी सलाह-
कंपनी ने यूजर्स को अपना स्मार्टफोन अपडेट और अपग्रेड करने की सलाह दी है। कंपनी ने ये भी कहा है कि वाट्सअप जेलब्रोकेन या अनलॉक डिवाइस में भी सपोर्ट देता है, लेकिन इस मोडिफिकेशन्स की वजह से वाट्सअप के फंक्शन्स पर असर पड़ सकता है, इसलिए हर इन डिवाइस के लिए सपोर्ट नहीं देंगेे।
 

Share

Leave a Reply