अनॉनिमस ने रूस के खिलाफ छेड़ा साइबर युद्ध...
मॉस्को : अनॉनिमस हैकिंग समूह ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को लेकर रूस पर साइबर युद्ध की घोषणा की है। समूह ने आरटी ब्रॉडकास्टर पर साइबर हमले की जिम्मेदारी भी ली है।
अनॉनिमस ने ट्वीट कर कहा, अनॉनिमस समूह आधिकारिक तौर पर रूसी सरकार के खिलाफ साइबर युद्ध में है। हैकिंग समूह ने दावा किया कि उन्होंने रूस के प्रचार स्टेशन आरटी न्यूज की वेबसाइट को नष्ट दिया है।







.jpeg)












