BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नवाब मलिक का एक और आरोप, क्रूज में आर्यन को किडनैप कर मांगी गई थी 25 करोड़ की फिरौती

नवाब मलिक का एक और आरोप, क्रूज में आर्यन को किडनैप कर मांगी गई थी 25 करोड़ की फिरौती
Share

मुंबई। क्रूज ड्रग मामले के सामने आने के बाद से ही एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के निशाने पर हैं। दोनों एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को एक बार फिर नवाब मलिक ने मुंबई ड्रग केस को फर्जी बताया। नवाब मलिक ने कहा कि मुंबई ड्रग केस में वानखेड़े ने गुमराह किया।
नवाब मलिक ने कहा कि मोहित कंबोज 1100 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है, वो पहले कांग्रेस नेताओं के पीछे-पीछे था, लेकिन सरकार बदलने के बाद वो बीजेपी का करीबी बन गया। उन्होंने दावा किया कि आर्यन खान का पूरा केस कैडनैपिंग और उगाही का मामला है और इसका मास्टरमाइंड मोहित कंबोज है. मलिक ने ये भी आरोप लगाया कि उगाही में मोहित कंबोज एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का पार्टनर है। मलिक ने कहा कि छह अक्तूबर को मेरी पीसी हुई और सात अक्तूबर को वानखेड़े और कंबोज ओशिवारा के कब्रिस्तान में मिले। इनका नसीब अच्छा था कि उस दौरान सीसीटीवी बंद था। वानखेड़े साहब घबराहट में चले गए कि कोई उनका पीछा कर रहा है। वानखेड़े का एक ही खेल है कि ड्रग का धंधा चलता रहे और ड्रग माफिया को संरक्षण दिया जाए इतना ही नहीं वानखेड़े फिल्म जगत के लोगों को डराकर हजारों करोड़ की उगाही के खेल में भी शामल हैं। नवाब मलिक ने कहा कि साजिश के तहत आर्यन खान को किडनैप किया गया था। समीर वानखेड़े ने भाजपा नेता के साथ मिलकर फिरौती के लिए यह साजिश रची और छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। गौरतलब है कि मुंबई क्रूज ड्रग केस में 2 अक्टूबर को हुई छापेमारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें इस मामले में करीब तीन हफ्ते बाद जेल से जमानत मिली थी। इससे पहले आर्यन ने ऑर्थर रोड जेल में करीब 28 दिन बिताने पड़े थे।
 


Share

Leave a Reply