BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीईएसटी के एक और कर्मचारी की कोरोना से मौत, संक्रमितों की संख्या 95, जाने पूरी खबर

बीईएसटी के एक और कर्मचारी की कोरोना से मौत, संक्रमितों की संख्या 95, जाने पूरी खबर
Share

मुंबई | महाराष्ट्र के मुंबई शहर में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है. संक्रमण के चलते बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) के एक और कर्मचारी की मौत हो गई. जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई. पिछले 24 घंटे में बीईएसटी के 10 और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिससे संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 95 पर पहुंच गई. बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट, मुंबई के लिए सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक परिवहन की सेवा प्रदान करता है.

महाराष्ट्र में अभी तक 1001 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. जिनमें से 851 एक्टिव केस हैं, 142 लोग ठीक हो चुके. 8 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है. अगर सिर्फ मुंबई पुलिस की बात करें तो यहां 400 का आंकड़ा छूने को है. अभी तक मुंबई पुलिस के कुल 394 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से पीडि़त हैं.
मुंबई में 15747 लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चके हैं. वहीं बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (क्चरूष्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि धारावी में बुधवार को 66 नए मरीज मिले, जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 1,028 हो गई. उन्होंने कहा कि इलाके में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 31 से मंगलवार को बढ़कर 40 हो गई, लेकिन इसके बाद कोई नई कोरोना से मौत नहीं हुई.
राज्य में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 1,495 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. एक दिन में महाराष्ट्र में ये सबसे अधिक मामले हैं. वहीं 54 लोगों की जान गई है, जिनमें से 40 केवल मुंबई के हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के अभी तक 25,922 मामले सामने आ चुके हैं और 975 की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि 422 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गई. अभी तक कुल 5,547 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.
 

Share

Leave a Reply