BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका: अब एक प्रदेश अध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा

  कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका: अब एक प्रदेश अध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा
Share

अगरतला। कांग्रेस का साथ छोड़ने वालों का सिलसिला जारी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद अब त्रिपुरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्वोत्तर में कांग्रेस को यह एक हफ्ते के भीतर दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले पूर्वोत्तर की दिग्गज कांग्रेस नेता है महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी को अलविदा कहते हुए तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। पीयूष कांति विश्वास ने इस्तीफा देते हुए कहा का, ‘मैं पार्टी की सेवा करने का मौका देने के लिए मैं सोनिया गांधी का आभारी हूं।’

पीयूष कांति बिस्वास ने इस्तीफा देते हुए कहा,’मेरे लिए पद से इस्तीफा देना बहुत दर्दनाक है। मैं सोनिया जी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका दिया। मैं राजनीति से सेवानिवृत्त हो रहा हूं और मुझे अपने पेशे में वापस जाने की खुशी है।’  सियासी गलियारों में सुगबुगाहट है कि बिस्वास भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर में पार्टी को मजबूर करने के लिए हाल ही में कांग्रेस ने झारखंड कांग्रेस के पूर्व चीफ तथा पूर्व आईपीएस अफसर अजय कुमार को त्रिपुरा सिक्कम और नागालैंड का प्रभारी बनाया है।

सुष्मिता देव ने दिया था इस्तीफा
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस की महिला इकाई की प्रमुख रहीं सुष्मिता देव ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं-अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा था। इस्तीफा देने के बाद देव ने कहा, ‘कांग्रेस से मेरा लंबा रिश्ता रहा है और मैंने अपने त्यागपत्र में उस बारे में सबकुछ लिखा है। मुझे कांग्रेस में कई अवसर मिले और मैंने सभी दायित्वों के प्रति न्याय करने की कोशिश की। कई लोगों ने मुझसे बात करने की कोशिश की, लेकिन मैं उपलब्ध नहीं थी। 15 अगस्त के दिन मैंने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे दिया।’
 

Share

Leave a Reply