लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

महंगाई का एक और झटका, घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा

महंगाई का एक और झटका, घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा
Share

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बुधवार यानी आज एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार नॉन सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर पर 15 रुपए बढ़ाए गए हैं, जिससे दिल्ली में उसकी कीमत 899 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो वाला सिलेंडर अब 502 रुपए में मिलेगा।

दिल्ली- मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए से अब 899.50 रुपए हो गई है। पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपए कम चुकाने पड़ेंगे।
 
सिर्फ इसी साल की बात करें तो 1 जनवरी को गैस सिलेंडर 694 रुपये का था। 1 सितंबर को कीमत 884 रुपए हो गई। फिर 17 अगस्त से 1 सितंबर के बीच 15 दिन में 50 रुपए की महंगाई हो गई। साफ है कि पिछले 8 महीने में 190 रुपए की महंगाई जनता के घर की स्थिति बिगाडऩे वाले सिलेंडर में आ चुकी है।

इससे पहले एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। इसमें पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए की भारी बढ़त की थी। इससे रेस्टोरेंट, ढाबे आदि पर खाना महंगा होने की आशंका बढ़ गई थी।

फिलहाल दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1736.5 रुपए का हो गया है। पहले यह 1693 रुपए का था। कोलकाता में 19 किलो वाले कमिर्शयल सिलेंडर की कीमत 1805.5 रुपए हो गई है। पहले यह 1770.5 रुपए थी। बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। सरकार के कहने पर एक तरफ देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपनी गैस सब्सिडी छोड़ी थी, ताकि दूसरे गरीब लोगों को सिलेंडर देकर उन्हे चूल्हे के धुएं से आजादी दी जाए, लेकिन अब सब्सिडी छोडऩे वाले मिडिल क्लास, लोवर मिडिल क्लास परिवार भी महंगे सिलेंडर के आगे लाचार दिख रहे हैं।

Share

Leave a Reply