नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, इस मशहूर फिल्म डायरेक्टर का हुआ निधन, 83 साल में ली अंतिम सांस

फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, इस मशहूर फिल्म डायरेक्टर का हुआ निधन, 83 साल में ली अंतिम सांस
Share

नई दिल्ली। Sad News बॉलीवूड को एक और तगड़ा झटका लगा हैं। दिग्गज फिल्म डायरेक्टर शिव कुमार खुराना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। 83 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। गुरुवार को मुंबई में डायरेक्टर ने अंतिम सांस ली। शिव कुमार खुराना ने अपने लंबे करियर में कई हिट फिल्में दी थीं।

उनके निर्देशन में सोने की जंजीर, बदनाम, मिट्टी और सोना, इंतकाम की आग, हम तुम और वो, बे आबरु, दगाबाज, अंग से अंग लगाले, बद नसीब जैसी मूवी बनी थीं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने शिव कुमार खुराना की मौत पर शोक जताया है। विंदू दारा सिंह ने डायरेक्टर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है। सूत्रों के मुताबिक, शिव कुमार खुराना की प्रेयर मीट 28 अक्टूबर को शाम 4-5 बजे मुंबई में रखी गई है। डायरेक्टर अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।


Share

Leave a Reply