BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज
Share

 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने विवादित बयानबाजी के कारण लगातार मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है  और इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ रहा है। मोदी सरनेम मामले में मानहानि केस के बाद वीर सावरकर के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर सावरकर के वंशज ने आपराधिक मानहानि की शिकायत के साथ महाराष्ट्र की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकीलों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत के साथ शहर की अदालत का रुख किया है।

हिंदुत्व के दिवंगत विचारक वीडी सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लंदन में अपने संबोधन के दौरान सावरकर के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मानहानि की शिकायत के साथ महाराष्ट्र की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकीलों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत के साथ शहर की अदालत का रुख किया है।

सात्यकी सावरकर ने कहा कि चूंकि संबंधित अदालत अधिकारी आज अनुपस्थित थे, इसलिए उन्होंने हमें मामले की संख्या जानने के लिए शनिवार को फिर आने को कहा। शिकायत की सामग्री के बारे में बात करते हुए सत्यकी सावरकर ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय प्रवासी के साथ बातचीत के दौरान सावरकर का विषय उठाया था।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सभा को बताया कि वीडी सावरकर ने एक किताब लिखी थी जिसमें कहा था कि वह और उनके पांच से छह दोस्त एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और उन्हें (सावरकर) खुशी हुई। सत्यकी ने कहा कि राहुल गांधी ने इस घटना के बारे में बोलते हुए पूछा कि क्या यह कायराना हरकत नहीं है। सावरकर के पोते ने कहा कि सबसे पहले तो गांधी द्वारा सुनाई गई यह घटना एक काल्पनिक घटना है। वैज्ञानिक प्रवृत्ति के व्यक्ति सावरकर के जीवन में ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। वह लोकतंत्र में विश्वास करते थे और उन्होंने मुसलमानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी थी।


Share

Leave a Reply