BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : बॉलीवुड के एक और प्रसिद्ध गायक का हुआ निधन, बॉलीवुड जगत में शोक की लहर

BIG BREAKING : बॉलीवुड के एक और प्रसिद्ध गायक का हुआ निधन, बॉलीवुड जगत में शोक की लहर
Share

नई दिल्ली | बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भजन सम्राट और जगराता के मशहूर गायक नरेंद्र चंचल जी का लम्बी बीमारी के बाद आज निधन हो गया | नरेंद्र चंचल 80 साल के थे |

उम्र के लिहाज से बढ़ती कमजोरी के चलते वे पिछले दो महीने से अपोलो अस्पताल‌ में भर्ती थे | रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दोपहर 12 :15 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली |

उनके गानों की बात करें तो  उनकी हिट लिस्ट में 'चलो बुलावा आया है' और 'ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा' जैसे गाने शामिल हैं |

आपको बता दें कि नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टुबर 1940 को अमृतसर के नमक हांडी में हुआ था | उनका पालन पोषण बहुत ही धार्मिक वातावरण में हुआ था | काफी संघर्ष के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिला | उन्होंने बॉबी, बेनाम और रोटी कपड़ा और मकान जैसी कई फिल्मों में भी गाने गाए थे |

उन्होंने अपनी बायोग्राफी  Midnight Singer में अपने सफर के बारे में सब कुछ लिखा था | नरेंद्र चंचल हर साल 29 दिसंबर को वैष्णों देवी जाते थे और साल के आखिरी दिन परफॉर्म भी करते थे |

हरभजन सिंह ने जताया दुख

जैसे ही नरेंद्र चंचल के निधन की खबर मिली क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपना दुख जताया |


Share

Leave a Reply