BIG BREAKING CG : प्रदेश कांग्रेस पार्टी को लगा एक और झटका, कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद का हुआ निधन, सीएम बघेल ने जताया दुःख
बिलासपुर | बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व सांसद व पूर्व विधायक गोदिल प्रसाद अनुरागी का निधन हो गया है | उन्होंने अपने गृह ग्राम में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि विधायक गोदिल प्रसाद लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक गोदिल प्रसाद अनुरागी जी का निधन छत्तीसगढ़ की अपूरणीय क्षति है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 19, 2021
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें।







.jpeg)












