BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

GST से जुड़ी कोई भी गलती पहुंचा सकती है आपको भारी नुकशान, जान लीजिए क्या है पूरा मामला

GST से जुड़ी कोई भी गलती पहुंचा सकती है आपको भारी नुकशान, जान लीजिए क्या है पूरा मामला
Share

रायपुर| अगर आपको नहीं पता है GST से जुडी यह बाते तो जान लीजिए अन्यथा हो सकता है आपका बैंक अकाउंट फ्रीज| आपको बता दे की आने वाले दिनों में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्‍स यानी जीएसटी से जुड़ी गलती की वजह से आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है इसके साथ ही आपकी प्रॉपर्टी भी जब्‍त हो सकती है| दरअसल, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने जीएसटी अधिकारियों को इस संबंध में अधिकार दिया है इसके मुताबिक अगर कोई कंपनी या यूनिट बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी जीएसटी रिटर्न फाइल करने में विफल रहती है तो जीएसटी अधिकारी उसकी संपत्ति जब्‍त कर सकते हैं|


जाने पूरी खबर-
 जीएसटी अधिकारियों के पास कंपनी या यूनिट का बैंक अकाउंट फ्रीज करने का अधिकार भी होगा| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी फॉर्म जीएसटीआर-3ए के जरिए फाइनल रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि से तीन दिन पहले यह प्रक्रिया शुरू करेंगे| बता दें कि जीएसटीआर-3ए दाखिल करने की अंतिम तारीख हर महीने की 20 तारीख होती है डेडलाइन खत्‍म होने के कुछ दिनों बाद एक मैसेज भेजा जाएगा ये मैसेज ऑटो जेनरेटेड होगी. अगर आपने इस मैसेज को इग्‍नोर किया तो एक इलेक्ट्रॉनिक नोटिस भेजा जाएगा इसमें जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा| अगर इसके बाद भी आप रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं तो अधिकारी  रिकॉर्ड या डाटा के आधार पर टैक्स की डिमांड करेंगे| इसके बाद अगर डिमांड पर भी 30 दिन के भीतर कोई रिस्‍पॉन्‍स नहीं आता है तो टैक्‍स अधिकारी संपत्ति जब्‍त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे इसके अलावा टैक्‍स अधिकारियों के पास बैंक अकाउंट को फ्रीज भी करने का अधिकार होगा|


क्‍या है सख्‍ती की वजह?
दरअसल, जीएसटी कलेक्‍शन के मोर्चे पर सरकार लक्ष्‍य से पीछे चल रही है. ऐसे में लक्ष्‍य हासिल करने के लिए सरकार एक्‍शन मोड में नजर आ रही है. बीते दिनों सरकार की ओर से अधिकारियों को टैक्‍स चोरी करने वालों से निपटने के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं.
 

Share

Leave a Reply