BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पीने के अलावा भी कई काम आती हैं वाइन, चौंका देंगे इसके इस्तेमाल

पीने के अलावा भी कई काम आती हैं वाइन, चौंका देंगे इसके इस्तेमाल
Share

कई लोग ड्रिंक करते हैं जिसमें से कुछ वाइन पीना पसंद करते हैं। विदेशों में तो देखने को मिलता हैं कि खाने के दौरान वाइन सर्व की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वाइन का इस्तेमाल सिर्फ पीने के लिए ही नहीं होता हैं बल्कि इसे कई तरीकों से काम में लिया जा सकता हैं। जी हां, वाइन आपकी दैनिक जीवन की कई समस्याओं को भी आसान बना सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वाइन के गजब के इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जान आप भी हैरान रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

मैरीनेट के लिए इस्तेमाल करें
अभी तक आपने नॉनवेज को दही और तमाम तरह के मसालों सहित कई और चीजों से मैरीनेट किया होगा। लेकिन इनको मैरीनेट करने के लिए लिए आप वाइन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे नॉनवेज का का स्वाद दो बढ़ेगा ही, साथ ही ये अच्छी तरह से ग्रिल भी हो सकेंगी। इसके लिए आप नॉनवेज को कुछ देर के लिए वाइन में डिप करके मैरीनेट करें फिर इसको पकाएं।

फैब्रिक डाई करें
फैब्रिक को रेड और लाइट मरून कलर में डाई करने के लिए आप वाइन की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप एक बड़े बर्तन में वाइन को उबलने के लिए रख दें। जब ये उबलने लगे तो गैस को बंद कर दें। फिर कपड़े को वाइन में डालकर चिमटे की मदद से इसको अच्छी तरह से अलट-पलट दें, जिससे कपड़ा अच्छी तरह से वाइन में डिप हो सके। फिर इस कपड़े को वाइन में बीस मिनट तक रखा रहने दें। इसके बाद ठंडा होने पर कपड़े को निचोड़ कर सुखा लें।

सब्जिय़ों की सफाई करें
फल और सब्जिय़ों को धोने के लिए भी आप वाइन को इस्तेमाल में ला सकते हैं। जिस तरह से फल और सब्जियों की सफाई के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह से वाइन का इस्तेमाल भी आपको करना होगा। यह नेचुरल क्लीनर की तरह से काम करेगी। दरअसल वाइन में अल्कोहल की मात्रा काफी होती है जो फल और सब्जिय़ों की सफाई करने और जर्म्स को मारने में मदद करती है।

स्किन के लिए इस्तेमाल करें
अपनी स्किन की सेहत सुधारने के लिए भी आप वाइन की मदद ले सकते हैं। ये स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ ही ड्राइनेस को ख़त्म करने और स्किन की रंगत को निखारने में आपकी मदद करेगी। इसका इस्तेमाल फेस पैक और टोनर की तरह से किया जा सकता है। लेकिन इसको इस्तेमाल करने से पहले आप स्किन पर इसका पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 


 


Share

Leave a Reply