BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अफवाह फैलाना और गाल बजाना के अलावा भाजपा नेताओं को आता कुछ नहीं -धनंजय सिंह ठाकुर

अफवाह फैलाना और गाल बजाना के अलावा भाजपा नेताओं को आता कुछ नहीं -धनंजय सिंह ठाकुर
Share

रायपुर। भाजपा नेता छत्तीसगढ़ में अफवाह फैलाने और गाल बजाने के अलावा कुछ करते नही और छत्तीसगढ़ सीमा पार करते ही भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो जाती है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्ता विमुख होने के बाद छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं और संगठन प्रमुखों की मानसिक दशा ठीक नहीं है। 15 साल के सत्ता के दौरान जिस प्रकार से भाजपा के नेताओं को बड़बोलेपन की आदत रही है।भाजपा के 15 सीट में सिमटने के बाद सत्ता विमुख होने के बाद इनमें कोई सुधार नही है। भाजपा नेता ,सांसद विधायको को गाल बजाने और अफवाह फैलाने के अलावा इन्हें कुछ आता नही है।कोरोना महामारी के शुरवात से लेकर आज तक भाजपा नेताओं के द्वारा दिये गए सार्वजनिक बयानों को देखा जाए या भाजपा आईटी सेल के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म में किए जा रहे दुष्प्रचार को देखा जाए तो सिर्फ भावनाएं भड़काने वाला आम जनता को गुमराह करने वाला और सच्चाई से कोसों दूर मनगढ़ंत  आधारहीन अफवाह फैलाने वाला मटेरियल ही मिलेगा। भाजपा अपने पितृ संगठन से मिली अफवाह और झूठ बोलने की ट्रेनिग का बखूबी निर्वहन करते है।भाजपा नेता सच से भागते है।अफवाह फैलाने में भाजपा के सांसद और विधायक भी पीछे नहीं है  जनता ने जिन्हें अपने जनप्रतिनिधि के रूप में चुना है वो भी कोरी झूठे बयान बाजी के आलवा कुछ नही किये । भाजपा सांसद सुनील सोनी ने एम्स में इलाज करा रहे एक समुदाय विशेष के युवा को लेकर जिस प्रकार से भावनाएं भड़काने वाला बयान दिया था जिसका खंडन एम्स प्रशासन ने किया था। रेडमेसीवीर इंजेक्शन की कीमत को लेकर भी सुनील सोनी अजय चंद्राकर ने झूठ बोला जिसका पर्दाफाश हुआ जिस कीमत में छत्तीसगढ़ में खरीदी हुई उसी कीमत में भाजपाशासित राज्यो ने भी खरीदी की।वही किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सांसद संतोष पांडे ने किसानों को नक्सली तक करार दिए। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तो हद ही पार कर दी अंत्योदय कार्ड राशनकार्डधारी को टीकाकरण में पहले प्राथमिकता देने पर टीकाकरण में आरक्षण का झूठा मनगढंत आरोप लगा दिया।राजेश मूणत को पता होना चाहिए अंत्योदय राशनकार्ड धारी हितग्राहियों में सभी वर्ग जाति धर्म समुदाय के आर्थिक रूप से पिछड़े अक्षम लोगो आते है।ऐसे में सिर्फ ओछी राजनीति करने अफवाह फैलाकर गरीब वर्ग के निःशुल्क टीकाकरण का विरोध कर रहे है।
 


Share

Leave a Reply