BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

37 हजार हितग्राहियों में अब तक साढ़े 10 हजार को एपीएल कार्ड अप्राप्त

37 हजार हितग्राहियों में अब तक साढ़े 10 हजार को एपीएल कार्ड अप्राप्त
Share

विभाग ने शासन को भेजा है 18 हजार कव्हर के लिए मांगपत्र 

महासमुंद। जिले में एपीएल राशनकार्ड के लिए पंजीकृत 37 हजार हितग्राहियों में से 26 हजार हितग्राहियों को कार्ड मिल पाया है। शेष करीब साढ़े 10 हजार हितग्राही कार्ड के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल, एपीएल राशनकार्ड के लिए पंजीकृत हितग्राहियों को कार्ड जारी करने के लिए शासन से विभाग को केवल 26 हजार कार्ड के कव्हर आंबटित हुए थे जिनमें निकाय और जनपदवार हितग्राहियों को कार्ड बनाकर वितरित भी कर दिया और शेष करीब साढ़े 10 हजार हितग्राहियों को कार्ड जारी करने विभाग को शासन से अब तक कव्हर ही नहीं मिल पाया है। यही कारण है कि विभाग शेष बचे हितग्राहियों को कार्ड जारी नहीं कर पा रहा है। इधर, आवेदन के स्वीकृत होने के बाद कार्ड नहीं मिलने से परेशान हितग्राही आएदिन विभाग के चक्कर लगा रहे है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 10 हजार 766 हितग्राहियों को कार्ड मिलना बाकी है। 

कार्ड जारी करने कव्हर का इंतजार 
विभाग के अफसरों का कहना है कि हितग्राहियों को कार्ड तभी जारी हो पाएगा जब शासन से कार्ड जारी करने के लिए राशनकार्ड के लिए कव्हर का आबंटन हो पाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को पत्र जारी कर 18 हजार कव्हर की मांग की गई है। जैसे ही कव्हर मिलेगा हितग्राहियों को कार्ड बनाकर वितरण किया जाएगा।  

जनपद और निकायों से मंगाए थे आवेदन
जिले में एपीएल राशन कार्ड के लिए निकाय और जनपदवार आवेदन मंगाए गए थे। इसमें जिले के पांचों जनपदों में 30101 और 6 निकायों से कुल 7576 आवेदन मिले थे। जनपदों की बात करें तो महासमुंद में 5394, बागबाहरा 5279, पिथौरा 8281, सरायपाली 5399 और बसना में 5748 आवेदन मिले। इसी तरह महासमुंद नगर पालिका में 3439, बागबाहरा 1181 और सरायपाली में 1316 जबकि नगर पंचायत तुमगांव में 206, बसना में 758 और पिथौरा में 676 आवेदन मिले थे। 

Share

Leave a Reply