लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

निरस्त तथा नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन के लिए आवेदन 23 तक

निरस्त तथा नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन के लिए आवेदन 23 तक
Share

राजनांदगांव । विकासखंड मानपुर के अंतर्गत निरस्त, स्वेच्छा से त्यागपत्र देने एवं नवगठित पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन हेतु 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया हंै। जिसके अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान तुमड़ीकसा, टोहे, गढड़ोमी, बागडोंगरी, भावसा, चवेला, ढोढरी, हलांजुर, परालझरी, मरकेली, कनेली, सरोली, खडग़ांव, कंदाड़ी, खरदी एवं मोरचुल का आबंटन किया जाएगा। इच्छुक पात्र वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (लेम्पस) प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्वसहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन के इच्छुक समितियां निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला, स्थान तहसील कार्यालय मानपुर में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाईट www.khadya.cg.nic.in एवं इस कार्यालय के सूचना पटल पर प्राप्त की जा सकती है। 


Share

Leave a Reply