BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 31 मई तक

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 31 मई तक
Share

महासमुंद । स्वामी आत्मांनद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, योजना अंतर्गत महासमुन्द जिलें के स्वामी आत्मांनद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बागबाहरा (लालपुर), पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विद्यालय में 40-40 पदों पर और स्वामी आत्मांनद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, नयापारा महासमुन्द के रिक्त 19 पदों के लिए व्याख्याता/प्रधान पाठक/शिक्षक/सहायक शिक्षक और अन्य कार्यालयीन स्टाफ के लिए प्रतिनियुक्ति पर इच्छुक महासमुन्द जिलें में कार्यरत शासकीय सेवकों से 31 मई 2021 शाम 5:00 बजे तक आवेदन मंगाए गए है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक से अधिक अन्य विद्यालय में समकक्ष पदों पर कार्य करने के इच्छुक है, तो आवेदक को अलग-अलग विद्यालयों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। नवीन चार विद्यालय के सेटअप स्वीकृति की प्रत्याशा में, महासमुन्द जिला कार्यालय को 31 मार्च 2021 तक प्राप्त आवेदन करने वाले महासमुन्द जिले के पात्र 121 शिक्षक/गैर शिक्षकीय आवेदक को प्रतिनियुक्ति के लिए पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। शिक्षक जो समकक्ष पदों पर आवेदन करना चाहते है और अंग्रेजी में लिखने, बोलने और पढ़ाने का कौशल अपेक्षित है। वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय के प्राचार्य के नाम से स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते है। ऐसे सभी पात्र इच्छुक अभ्यर्थी के आवेदन पत्रों के प्राप्त करने के अंतिम तिथि 31 मई 2021 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। पात्र अभ्यर्थी को समकक्ष पद के लिए डेमो क्लास व साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। सभी को पूर्व की तरह वेतन देय होगा साथ ही राज्य सरकार के प्रतिनियुक्ति के प्रावधान भी लागू होंगे।

उपरोक्त प्रतिनियुक्ति के संबंध में विस्तृत विज्ञापन, रिक्तता/योग्यता/चयन प्रक्रिया के लिए शर्ते कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, व संबंधित कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मांनद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में देखा/प्राप्त किया सकता है। 


Share

Leave a Reply