मोबाईल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन 5 दिसंबर तक मंगाए गए
बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में
धमतरी। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मोबाईल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के इच्छुक जिले के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं से आगामी 05 दिसंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण के दौरान बेसिक कम्प्यूटर और उद्यमशील बनने का हुनर भी दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवा नियत तिथि तक आधार कार्ड, राशनकार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, चार पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 88395-42410 पर सम्पर्क किया जा सकता है।







.jpeg)












