BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शासकीय उचित मूल्य की दुकान डगनिया के संचालन के लिए आवेदन 23 तक आमंत्रित

शासकीय उचित मूल्य की दुकान डगनिया के संचालन के लिए आवेदन 23 तक आमंत्रित
Share

बिलासपुर। छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 9 के तहत् शासकीय उचित मूल्य की दुकान डगनिया के संचालन के लिए विकाखण्ड मस्तूरी के इच्छुक समूहों एवं संस्थाओं से निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में 23 अगस्त 2021 तक आवेदन आमंत्रित है।
आवदेन पत्र 23 अगस्त 2021 तक कार्यालयीन समय में स्वीकार किया जाएगा। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देश्यी सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, स्थानीय नगरीय निकाय, अन्य उपभोक्ता सहाकरी समिति, राज्य शासन ने विनिर्दिष्ट उपक्रम संस्थाओं के ही आवेदन स्वीकार किये जाएंगे।
उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के लिए सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों का आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख से कम से कम 3 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत हो तथा जिसे सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो। आवेदन पत्र केवल संलग्न प्रारूप में ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2021 को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। लिफाफे के ऊपर शा.उ.मू. दुकान डगनिया के संचालन के लिए आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ समिति या संस्था के पंजीयन की सत्यापित छायाप्रति एवं सदस्यों के नाम, पदनाम, पते एवं मोबाईल नंबर की जानकारी, समिति, समूह, ग्राम पंयाचत का बचत बैंक खाता की छायाप्रति एवं अंतिम 3 माह का स्टेटमेंट, शा.उ.मू. दुकान संचालन के लिए समूह, समिति, पंचायत का उद्घोषणा दिनांक के बाद की तिथि में पारित प्रस्ताव की प्रमाणित प्रतिलिपि संलग्न करना होगा।
 


Share

Leave a Reply