BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये रिटर्रिंग ऑफिसर नियुक्त

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये रिटर्रिंग ऑफिसर नियुक्त
Share

कोरबा।  नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्रिंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति भी कर दी है। कोरबा नगर निगम के लिये कलेक्टर किरण कौशल पदेन रिटर्निंग ऑफि सर रहेंगी। निगम के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 13 तक के अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन के लिये राहुल देव, नगर निगम आयुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे और कलेक्टोरेट के नजूल न्यायालय कक्ष क्रमांक 13 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। वार्ड क्रमांक 14 से वार्ड क्रमांक 26 तक के लिये अपर कलेक्टर प्रिंयका ऋ षि महोबिया सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगी। श्रीमती महोबिया अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष क्रमांक 5 में उपस्थित रहकर इन वार्डों के अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगी। कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 से लेकर 39 तक के लिये संयुक्त कलेक्टर विजेन्द्र पाटले सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाये गये हैं। पाटले कार्यालय कलेक्टर कोरबा कक्ष क्रमांक 32 में उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों से इन वार्डों के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. जयवर्धन कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 से 53 तक के लिये सहायक रिटर्निंग ऑफि सर होंगे और वे जिला पंचायत परिसर में भूतल पर स्थित सभाकक्ष क्रमांक ए में उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। वार्ड क्रमांक 54 से लेकर 67 तक के लिये डिप्टी कलेक्टर अजय उरांव सहायक रिटर्निंग ऑफि सर बनाये गये हैं। उरांव सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष क्रमांक 23 में उपस्थित रहकर इन वार्डों के अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर पालिका परिषद दीपका के लिये पोड़ीउपरोड़ा के एसडीएम अरूण कुमार खलखो रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के लिये नायब तहसीलदार शशिभूषण सोनी और वार्ड क्रमांक 11 से 21 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में उप तहसील कार्यालय दीपका में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर पालिका परिषद कटघोरा के लिये एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी रिटर्निंग ऑफि सर होंगी। कटघोरा के वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार रवि राठौर और 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे.बी. सिंह सहायक रिटर्निंग ऑफि सर होंगे और तहसील कार्यालय कटघोरा में उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर पंचायत पाली के लिये तहसीलदार विश्वासराव मस्के रिटर्निंग ऑफि सर होंगे। वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार प्रांजल मिश्रा और 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी रंजना अग्रवाल तहसील कार्यालय पाली में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगी। नगर पंचायत छुरीकला के लिये तहसीलदार रोहित कुमार सिंह को रिटर्निंग ऑफि सर बनाया गया है। छुरीकला के वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार पंचराम सलामे और 9 से 15 तक के लिये सीएमओ ए.आर.डिक्सेना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नगर पंचायत कार्यालय छुरीकला में उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। 


Share

Leave a Reply