BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डॉक्टरों की मनमानी, विधायक ने जताई नाराजगी, सीएचएमओ को किया तलब

डॉक्टरों की मनमानी, विधायक ने जताई नाराजगी, सीएचएमओ को किया तलब
Share

लापरवाह चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

महासमुंद। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के आकस्मिक निरीक्षण में जिला हास्पिटल में डॉक्टरों की मनमानी का खुलासा हुआ। जिस पर विधायक चंद्राकर ने सीएचएमओ को तलब करते हुए लापरवाह डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गुरूवार सुबह करीब सवा 9 बजे विधायक श्री चंद्राकर औचक निरीक्षण में जिला हॉस्पिटल पहुंचे। उस वक्त हॉस्पिटल में मरीजों की भीड़ लग गई थी। पर्ची काउंटर में एक दर्जन से अधिक मरीजों की पर्ची कट गई थी। लेकिन 21 डॉक्टरों के स्टाफ वाले इस हॉस्पिटल में मात्र दो चिकित्सक ही निर्धारित समय पर मौजूद मिले। डॉक्टरों के कुछ चैंबर खाली तो कुछ लॉक रहे। जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने नाराजगी जताते हुए सीएचएमओ श्री वारे को तलब किया। बाद इसके लेटलतीफी व लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं विधायक श्री चंद्राकर के हॉस्पिटल पहुंचने की सूचना के पौन घंटे बाद सीएस डा परदल पहुंचे। अव्यवस्था को लेकर विधायक श्री चंद्राकर ने डा परदल को भी खरी खोटी सुनाई। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जब आप सीएस होने के बाद इतने लेट से पहुंच रहे हैं तो डॉक्टरों की मनमानी कैसे रूकेगी। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी की हद हो गई है। एक तो पूरे समय तक हॉस्पिटल में डॉक्टर रहते नहीं उपर से अपनी डयूटी टाईम पर भी नहीं पहुंचते हैं। सुबह आठ बजे डॉक्टरों को उपस्थित होना है लेकिन यहां दो डॉक्टरों को छोड़कर कोई समय पर नहीं पहुंचे हैं। जबकि मरीज व उनके परिजन डॉक्टरों के इंतजार में बैठे हैं। मतलब स्पष्ट है कि डॉक्टर यहां अपनी मर्जी से पहुंचते हैं। लापरवाह डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने हॉस्पिटल की व्यवस्था में सुधार लाने सीएचएमओ व सीएस को सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से सरपंच जब्बर चंद्राकर व दिलीप चंद्राकर मौजूद रहे। 

वार्डों में जाकर मरीजों से मिले विधायक
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने मेल व फिमेल वार्ड में पहुंचकर मरीजों से चर्चा की। मरीजों ने भी बताया कि नर्स के भरोसे ही उनका इलाज होता है। बाघामुड़ा निवासी चुम्मन लाल देवांगन ने बताया कि उनका बच्चा तीन दिनों से भर्ती है लेकिन डॉक्टर देखने पहुंच नहीं रहा है। वहीं एक नर्स ने तो सीएचएमओ के सामने ही व्यवस्था की पोल खोलते हुए कहा कि मरीज उन्हें ही डॉक्टर समझते हैं। जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने सीएचएमओ को नियमित रूप से मानीटरिंग की व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। 
 
दलालों पर अंकुश नहीं
 
जिला हॉस्पिटल में दलालों पर अंकुश नहीं लग पाया है। विधायक श्री चंद्राकर ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि यहां दलाल सक्रिय हैं, जो कमीशन के चलते यहां के मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाते हैं। मामूली बीमारी में प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों से मोटी रकम वसूली की जाती है। इस पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की।

Share

Leave a Reply