BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आप भी हैं घर के पीले फर्श से परेशान, तो अपनाइए ये नुस्खा, फर्श हो जायेगा चमकदार

क्या आप भी हैं घर के पीले फर्श से परेशान, तो अपनाइए ये नुस्खा, फर्श हो जायेगा चमकदार
Share

अक्सर लोग घर के पीले फर्श से काफी परेशान रहते हैं. इस परेशानी को दूर करने के लिए वे ना जानें कौन-कौन से तरीकों को अपनाते हैं. ऐसे में बता दें कि इस लेख में दिए गए कुछ टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं. इसकी मदद से ना केवल आपका फर्श सफेद हो सकता है बल्कि चमकदार भी हो सकता है. ऐसे में जानते हैं कौन से हैं ये तरीके और इन तरीकों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं. जानते हैं इनके बारे में…

फ्लोर को चमकदार बनाने का तरीका
1. यदि आप घर के फर्श को चमकदार बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप एक बाल्टी पानी में नींबू के रस को मिलाएं और बने मिश्रण से अपने फर्श को साफ करें. ऐसा करने से न केवल फ्लोर को चमकदार बनाया जा सकता है बल्कि पीलापन दूर हो सकता है.

2. फर्श को चमकदार बनाने के लिए आप बेकिंग सोडे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ऐसे में आप बेकिंग सोडा के पाउडर को एक मग पानी में मिलाएं और उसमें सूती कपड़ा भिगोकर साफ करें ऐसा करने से फर्श जल्दी साफ हो सकता है. साथ ही निशान भी दूर हो सकते हैं.

3. अगर आप फर्श को सफेद बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप एक मग पानी में केरोसीन को मिलाएं और सूती कपड़ा भिगोकर उसके निशान को साफ करें. साफ करने का बाद फर्श को गुनगने पानी से धो लें. ऐसा करने से फर्श साफ हो सकता है.

इन बातों का रखें ख्याल
1 – फर्श को एसिड से ना साफ करें वरना फ्लोर खराब हो सकता है.
2 – फर्श को जब भी साफ तब रबड़ के ग्लब्स जरूर पहनें.
3 – मोटे कपड़े से पोछा लगाएं. हल्का कपड़ा जल्दी फट सकता है और उससे साफ भी अच्छे से नहीं होता. 


Share

Leave a Reply