BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मच्छर भगाने के लिए कहीं आप तो नहीं कर रहे ये उपाय? हो सकता है जानलेवा

मच्छर भगाने के लिए कहीं आप तो नहीं कर रहे ये उपाय? हो सकता है जानलेवा
Share

गर्मी के मौसम में मच्छरों ने भी आतंक ढा रखा है। मच्छर मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियां फैलाते हैं ऐसे में इनसे बचना भी जरूरी है। ज्यादातर घरों में मच्छर भगाने वाली क्वॉइल, अगरबत्ती या इलेक्ट्रिक रीफिल मशीन इस्तेमाल की जाती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इन मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों का धुआं न सिर्फ लंग्स को नुकसान पहुंचा सकता है बल्कि इनसे कैंसर भी हो सकता है। सिर्फ क्वॉइल ही नहीं बल्कि पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली खुशबूदार अगरबत्ती भी सेहत के लिए इतनी ही नुकसानदायक होती हैं।
धुआं होता है कैंसर पैदा करने वाला

चेस्ट रिसर्च फाउंडेशन की रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि मच्छर भगाने वाली क्वॉइल और अगरबत्ती के धुएं में कैंसर पैदा करने वाले के तत्व होते हैं। वहीं पहले चीन और ताइवान में हुई स्टडी में भी साबित हो चुका है कि इस धुएं का कनेक्शन लंग कैंसर से है। फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉक्टर सुदीप साल्वी बता चुके हैं कि बंद कमरे में मच्छर वाली एक क्वॉइल जलाना 100 सिगरेट पीने के बराबर होता है। क्वॉइल में पाया जाने वाला पायरेथ्रिन पेस्टीसाइड है जो कि फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है।

नो स्मोक क्वॉइल से लंग्स होते हैं खराब

बाजार में अब नो स्मोक क्वॉइल भी आने लगी हैं इनसे धुआं तो नहीं होता लेकिन कार्बन मोनोऑक्साइड काफी मात्रा में निकलता है। यह लंग्स को नुकसान पहुंचाने वाला होता है। मच्छर भगाने के लिए जो लिक्विड मशीन आती हैं उन पर शोध होनो बाकी हैं लेकिन ये भी लंग्स को नुकसान पहुंचाते हैं। हम इनको लगाकर कमरा बंद करते हैं फिर यह केमिकल खुद इनहेल कर लेते हैं जो कि हेल्थ के लिए अच्छा नहीं।
ये है बेस्ट तरीका

मच्छरों से बचना जरूरी है इसके लिए आप घर पर पानी इकट्ठा न होने दें। जहां पानी जमा होता है वहां मिट्टी का तेल डालें। घर पर साफ-सफाई रखें। बेस्ट तरीका है मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। खासकर जिनके बच्चे छोटे हैं और घर पर बुजुर्ग हैं वर्ना लंबे समय में लंग्स से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ एसेंशियल ऑइल्स भी यूज किए जा सकते हैं।

 


Share

Leave a Reply