CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सलमान संग बदतमीजी से लेकर शाहिद अफरीदी संग रिलेशन तक: अर्शी खान के इन विवादों ने उड़ाए सबके होश

सलमान संग बदतमीजी से लेकर शाहिद अफरीदी संग रिलेशन तक: अर्शी खान के इन विवादों ने उड़ाए सबके होश
Share

अर्शी खान ने कुछ हफ्ते पहले विकास गुप्ता समेत 5 चैलेंजर्स के साथ बिग बॉस 14 में एंट्री की थी और एंट्री के बाद से ही उन्होंने अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक और विकास गुप्ता को अपना टारगेट बना लिया। अर्शी बार-बार अपनी हदें पार कर रही हैं और घरवाले उनसे तंग आ चुके हैं। अर्शी बिग बॉस के घर में एंट्री के बाद से विकास गुप्ता के पीछे हाथ धोकर पड़ गईं और उन्हें जबरदस्ती चिढ़ाना, पर्सनल कॉमेंट करना शुरू कर दिया। लेकिन हद तो तब हो गई जब लेटेस्ट एपिसोड में अर्शी ने विकास गुप्ता के पैरंट्स को लेकर कुछ कॉमेंट कर दिया और विकास ने उन्हें स्वीमिंग पूल में धक्का मार दिया। इस कारण विकास गुप्ता को बिग बॉस से निकाल दिया गया है।

हाल ही एक वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में अर्शी खान ने होस्ट सलमान खान के साथ भी बदतमीजी कर दी थी, जिस पर सलमान ने उन्हें सरेआम लताड़ा था और यह तक कह दिया था कि वह उनसे बात तक नहीं करना चाहते। अर्शी ने सलमान से कहा था कि उन्हें मालूम है कि वह आएंगे और जि़ल्लत के लड्डू खिलवाकर ही जाएंगे। हालांकि अर्शी ने कहा कि वह मजाक में बोल रही थीं, पर सलमान ने उन्हें नहीं बख्शा।अर्शी खान ने लिप फिलर को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं।

बिग बॉस 14 में एंट्री के वक्त अर्शी ने खुलासा किया कि उन्होंने लिप जॉब करवाया है। अर्शी ने बताया कि उन्होंने लिप फिलर करवाया है और इसके लिए उन्हें उनकी दोस्त राखी ही ले गई थी, क्योंकि खुद राखी ने अपने पूरे शरीर को सर्जरी के जरिए बढ़ाया हुआ है।अर्शी खान उस वक्त और भी विवाद में फंसती नजर आईं जब उन्होंने सरेआम यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ सेक्स किया था और उनके साथ इंटिमेट रिलेशनशिप में थीं।

2016 में अर्शी खान ने शाहिद अफरीदी के लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने शाहिद के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कपड़े उतारे थे। उन्होंने तब यह तक कहा था कि अगर आईसीसी वर्ल्ड टी20 में अफरीदी, महेंद्र सिंह धोनी या फिर विराट कोहली में से कोई भी शतक बना देगा तो वह न्यूड फोटोशूट करवाएंगी।

अर्शी खान ने राधे मां को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर खूब विवाद हुआ था। उन्होंने दावा किया था कि राधे मां सेक्स रैकेट चलाती हैं। अर्शी ने यह तक कहा था कि राधे मां ने उन्हें भी उस रैकेट में शामिल होने के लिए ऑफर दिया था।क्या आप जानते हैं कि अर्शी सबसे ज्यादा गूगल की जाने वालीं एंटरटेनर बनीं? यह साल 2017 की बात है। उस साल सबसे पॉप्युलर एंटरटेनर की लिस्ट में अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे और हिना खान तक को पीछे छोड़ दिया था।

Share

Leave a Reply