BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अरविंद केजरीवाल और प्रियंका गांधी ने अयोध्या फैसले पर कहा, सौहार्द बनाए रखे देशवासी...

 अरविंद केजरीवाल और प्रियंका गांधी ने अयोध्या फैसले पर कहा, सौहार्द बनाए रखे देशवासी...
Share

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या मामले पर फैसला सुना दिया। इस पर सभी नेताओं ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जनता से सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने की अपील की है।


साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करना चाहिए और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए शांति बनाए रखनी चाहिए। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि- "सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट की पीठ के पांचों जजों ने एकमत से आज अपना निर्णय दिया। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। कई दशकों के विवाद पर आज कोर्ट ने निर्णय दिया। वर्षो पुराना विवाद आज खत्म हुआ। मेरी सभी लोगों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।"

प्रियंका गांधी ने भी परंपरा बनाए रखने की अपील
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर ट्वीटर हैंडलर में लिखा, ये महात्मा गांधी का देश है। अमन और अहिंसा के संदेश पर क़ायम रहना हमारा कर्तव्य है। इनके अलावा रक्षा मंत्रीराजनाथ सिंह ने अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला देश के सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत करने वाला है।

गौर हो, शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। शीर्ष अदालत ने विवादित जमीन रामलला विराजमान को दी है। साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए अयोध्या में कहीं भी पांच एकड़ जमीन देने को कहा है।

इनके अलावा राजनाथ सिंह, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने भी ट्वीट करके संयम, शांति, सौहार्द, सांप्रदायिक-एकता बनाए रखने को कहा।

 

Share

Leave a Reply