अरविंद केजरीवाल की मजदूरों से अपील- दिल्ली छोड़कर न जाएं, हम हर संभव मदद को तैयार
नई दिल्ली: दिल्ली -एनसीआर में मजदूरों के पलायन पर चिंतित दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मजदूरों से अपील की है कि वो कहीं न जाएं. केजरीवाल ने कहा है कि आप जहां हैं वहीं रहें, हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार है. केजरीवाल ने कहा,'' जहां हैं वहीं रहें क्योंकि कोरोना वायरस फैलने का खतरा ज्यादा लोगों के एकत्र होने से बढ़ता है. मैं आपके लिए सारे इंतजाम कर रहा हूं.''
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा,''आपके रहने और खाने की पूरी व्यवस्था है. आपका पूरा ख्याल रखा जाएगा."
मैं उन सभी लोगों से प्रार्थना करता हूँ जो दिल्ली छोड़कर अपने घर वापस जा रहे हैं, कृपया दिल्ली छोड़कर न जाए।
— AAP (@AamAadmiParty) March 28, 2020
मैं आपके लिए सारे इंतजाम कर रहा हूँ। आपके रहने और खाने की पूरी व्यवस्था है। आपका पूरा ख़याल रखा जाएगा। : CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/Q0IiAzWgA2







.jpeg)












