जितनी चर्चा होनी थी हो गई, अब ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर बोलने कुछ नहीं बचा : सिंहदेव
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली से रायपुर पहुंच गए हैं। अपने दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सिंहदेव ने कहा कि वे दिल्ली पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आगे उन्होंने कह कि ढाई-ढाई साल वाले मामले में जितनी चर्चा होनी थी हो गई, अब इस मुद्दे पर बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है। इसलिए इस पर अब काेई बात नहीं हाेगी।
टीएस सिंहदेव के दिल्ली जाने के बाद यहां पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। उनके दिल्ली जाने काे लेकर भूपेश खेमे के लाेग भी जानने के प्रयास में लग गए थे कि आखिर टीएस किनके बुलावे पर दिल्ली गए हैं। इधर कल शाम रायपुर वापस लाैटने पर टीएस ने कहा, दिल्ली में किसी नेता से किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई। इसी के साथ टीएस सिंहदेव ने कहा, मेरे शुभचिंतकों ने मुझे सचेत रहने के लिए कहा है, ताकि कोई विवाद की स्थिति न हो।







.jpeg)












