BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ठंड आते ही शरीर में कम होने लगता है ये विटामिन

ठंड आते ही शरीर में कम होने लगता है ये विटामिन
Share

 शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अलग-अलग पोषक तत्वों की जरूरत होती है। खासतौर से ठंड के मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर होने लगती है। सर्दियों में शरीर में कई जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। खासतौर से विटामिन डी कम होने लगता है जिससे पूरे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। सर्दियों में शरीर में विटामिन डी की कमी होने से रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि खाने में विटामिन डी से भरपूर चीजें शामिल कर लें। जिससे शरीर में विटामिन डी की दैनिक जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

मशरूम- विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए खाने में मशरूम जरूर शामिल करें। मशरूम को विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। मशरूम जब सूरज की रौशनी के संपर्क में आता है तो इससे विटामिन डी का उत्पादन होता है। मशरूम को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

सी फूड- विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए खाने में सी फूड को शामिल करें। आप समुद्री मछलियों में सैलमन, ट्यूना, और मैकेरल फिश खा सकते हैं। ये विटामिन डी और हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स मानी जाती हैं।

संतरा- ठंड में कुछ लोग संतरा खाने से बचते हैं लेकिन संतरा विटामिन डी, विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर होता है। आप संतरा या फिर संतरे का जूस पी सकते हैं। इससे शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम दोनों की कमी पूरी होगी। इम्यूनिटी भी मजबूत बनेगी।

दूध- दूध और डेयरी उत्पाद भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स हैं। खासतौर से गाय का दूध पीने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। दूध में विटामिन डी के अलावा कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसलिए दिन में 1-2 गिलास दूध जरूर पीएं।

दही- शाकाहारी लोग खाने में दही जरूर शामिल करें। सर्दियों में ताजा घर का बना दही खाएं। इससे शरीर को विटामिन डी और कैल्शियम दोनों मिल जाएंगे। रोजाना दही खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।


Share

Leave a Reply