BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

थिएटर से निकलते ही दर्शकों ने अक्षय-कटरीना की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर, देखें रिएक्शन

थिएटर से निकलते ही दर्शकों ने अक्षय-कटरीना की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर, देखें रिएक्शन
Share

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) ने आज (5 नवम्बर) सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने लीड रोल अदा किया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते साल 2020 से ही इस फिल्म की रिलीज अटकी हुई थी। अक्षय कुमार के फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। इस मच-अवेटेड फिल्म के रिलीज होते ही थिएटर एक बार फिर से गुलजार हो गए हैं। सिनेमाघर में इस फिल्म का लुत्फ उठा रहे दर्शक सोशल मीडिया पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं।
लोग दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन
ट्विटर पर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी लगातार ट्रेंड में है। इस फिल्म को देखकर थिएटर से निकले लोग सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सूर्यवंशी एक मसाला एंटरटेनर है। फिल्म में अक्षय कुमार का एक्शन जबरदस्त है। साथ ही लोगों ने कटरीना कैफ की भी खूब तारीफ की है।

अजय-रणवीर के कैमियो से लगे चार चांद
सूर्यवंशी में अजय देवगन और रणवीर सिंह के कैमियो से तो चार चांद ही लग गए हैं। रोहित शेट्टी ने सिम्बा और सिंघम की एंट्री करवाकर सूर्यवंशी को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। जिन लोगों को मसाला एंटरटेनर फिल्में पसंद हैं, उनके लिए ये फिल्म दिवाली का तोहफा साबित होगी।
म्यूजिक चार्ट्स में छाए सूर्यवंशी के गाने
सूर्यवंशी के गाने भी म्यूजिक चार्ट्स में खूब धमाल मचा रहे हैं। ‘नाजा’ और ‘मेरे यारा’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बात की जाए पहले दिन की कमाई की तो ट्रेड एक्सपर्ट्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि पहले दिन सूर्यवंशी 20 से 25 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है।

 


Share

Leave a Reply