BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं को मिली राहत, हाईकोर्ट ने दी 5 दिन की जमानत

रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं को मिली राहत, हाईकोर्ट ने दी 5 दिन की जमानत
Share

 गुजरात।  रेप के आरोपी स्वयंभू संत आसाराम के बेटे नारायण साईं को गुजरात हाई कोर्ट ने 5 दिन की अस्थायी जमानत दी है। अदालत ने यह राहत उनकी बीमार मां से मिलने के लिए दी है। इस दौरान वह अहमदाबाद स्थित मां के घर पर पुलिस की निगरानी में ही रहेगा। उसे किसी दूसरी जगह रहने या जाने की अनुमति नहीं होगी और साथ 5 दिन पूरे होने के बाद उसे वापस जेल लाया जाएगा।। मालूम हो की आसाराम और उसका बेटा नारायण साईंं दोनों ही रेप मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है और फिलहाल सजा काट रहा है।

दरअसल, साईं को 2019 में एक बलात्कार मामले में सेशन कोर्ट द्वारा दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जो की अभी सूरत की लाजपोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। नारायण साईं अपनी मां से 2021 में आखिरी बार मिला था। अब उनकी मां गंभीर हृदय रोग से जूझ रही हैं और हालात बिगड़ने की वजह से उनसे मिलने की इजाजत मांगी गई।

 वहीं इस मामले को लेकर राज्य सरकार और पीड़िता के वकील ने इस याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि, रिकॉर्ड में ऐसा कोई ठोस मेडिकल सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि, मां की हालत नाजुक है। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलिल सुनने के बाद अस्थायी जमानत देने का फैसला किया।


Share

Leave a Reply