प्रेमिका की शादी से नाराज था आशिक, पति की आंखों में मिर्च डाल किया था किडनैप पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हुए किडनैपिंग केस को पुलिस ने सुलझा लिया। मामले में युवती को पुलिस अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर ले आई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस अपरहण की यह वजह सामने आई कि आरोपी युवती से प्यार करता था। जब युवती की शादी किसी और से होने की वजह से वह नाराज था और सबक सिखाने के लिए युवती का अपहरण कर लिया।
21 नवंबर गुरुवार शाम को खैरागढ लालपुर निवासी खिलेंद्र चंदन अपनी पत्नी उषा लहरे को साथ लेकर सांई मंदिर गया हुआ था। जब वे मंदिर गए तो उनकी बाइक बाहर खड़ी थी। किसी ने उनकी बाइक के टायर की हवा निकाल दी । मंदिर से लौटते वक्त गौरव पथ तक यह जोड़ा पहुंचा था कि गाड़ी लड़खडा़ने लगी। खिलेंद्र ने बाइक रोकी और खराबी की जांच करने लगा। इतने में पीछे से दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। सामने से एक स्कार्पियो आ गई। घटना के आरोपी हरीश ने मिर्च का पाउडर खिलेंद्र की आंखों में छिड़क दिया और महिला को लेकर फरार हो गया।
एसएसपी बीएस ध्रुव ने बताया कि यहां से आरोपी महिला को लेकर कामठी चले गए थे। शुक्रवार शाम तक महिला को रेस्क्यू कर लिया गया था। आरोपियों को शनिवार को लाया गया। आरोपी हरीश ने बताया कि कुछ दिन पहले इस अपरहण की योजना बनाई गई थी। इस घटना के लिए उषा की हर गतिविधी पर आरोपियों ने नजर रखी। घटना में रवि साहू, भूरु और बाड़ू नामक युवकों ने भी आरोपी का साथ दिया था।







.jpeg)












