नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

असम-मेघालय में आई बाढ़ ,31 लोगों की मौत

असम-मेघालय में आई बाढ़ ,31 लोगों की मौत
Share

असम और मेघालय में बीते दो दिनों में बाढ़ व भूस्खलन में 31 लोगों की मौत हो गई है। असम के 28 जिलों में करीब 19 लाख लोग प्रभावित हैं, जबकि एक लाख राहत शिविरों में हैं। बाढ़ में हुए कुल हताहतों में से 12 असम में और 19 मेघालय में मारे गए हैं। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भी भीषण बाढ़ की सूचना है। शहर में महज छह घंटे में 145 मिमी बारिश हुई। त्रिपुरा उपचुनाव के लिए प्रचार भी प्रभावित हुआ है।

अचानक आई बाढ़ के कारण सभी स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिए गए हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। असम में करीब 3,000 गांवों में बाढ़ आ गई है और 43,000 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूब गई है। कई तटबंध, पुलिया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। असम के होजई जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को लेकर जा रही एक नाव डूब गई, जिसमें तीन बच्चे लापता हैं, जबकि 21 अन्य को बचा लिया गया है।

असम सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे लोगों के लिए गुवाहाटी और सिलचर के बीच विशेष उड़ानों की भी व्यवस्था की है। साथ ही सीएम सरमा ने राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पांच लाख रुपये देने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन करके बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछा और केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


 


Share

Leave a Reply