CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विधानसभा चुनाव 2022 : कोरोना काल में ये चुनाव होगा खास, पहली बार डिजिटल रूप में होंगे चुनाव, कई ऐप्स हुई लॉन्च

विधानसभा चुनाव 2022 : कोरोना काल में ये चुनाव होगा खास, पहली बार डिजिटल रूप में होंगे चुनाव, कई ऐप्स हुई लॉन्च
Share

नई दिल्ली | भारत निर्वाचन आयोग  ने पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान  कर दिया है. चुनाव आयोग के लिए कोरोना काल में इस चुनावी पर्व का आयोजन कराना आसान काम नहीं होगा. लिहाजा कोरोना के नियमों का ध्यान रखते हुए आयोग कई प्रयासों को पहली बार आजमाने जा रहा है. इस बार के चुनाव डिजिटल सेंट्रिंक होंगे. लोगों को एक दूसरे से कम से कम संपर्क हो, इसके लिए कई ऐप्स को भी लॉन्च किया गया है.

पहली बार होगा ऐसा
1. वर्चुअल रैली का सुझाव: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने सभी राजनीतिक दलों को वर्चुअल रैली का सुझाव दिया है. 15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे. यह पहली बार है जब आयोग द्वारा रैलियों पर रोक लगाने और वर्चुअल रैली की अपील की गई है.

2. कोरोना संक्रमितों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था: यह पहली बार होगा जब चुनाव आयोग ने सरकारी कर्मचारियों के अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों, दिव्यांगों और कोरोना संक्रमितों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की है.

3. सुविधा एप : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चुनाव आयोग सुविधा एप लॉन्च की है, इसके जरिए कोई भी उम्मीदवार ऑनलाइन नॉमिनेशन फाइल कर सकेगा. इस तरह की सुविधा भी आयोग द्वारा पहली बार दी जाएगी.

4. Cvigil एप: चुनाव के दौरान किसी भी गलत गतिविधि के लिए Cvigil एप पर शिकायत दर्ज की जाएगी. यानी कि शिकायत के लिए भी ऑनलाइन बंदोबस्त किया गया है, यह भी अपने आप में नया प्रयास है.

5. ज्यादा संख्या में मतदाता केंद्र: कोविड की स्थिति को देखते हुए मतदाता केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 1250 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है. पिछले चुनाव की तुलना में 16 फीसदी बूथ बढ़ गए हैं. यह पहली बार होगा जब चुनावों के लिए बूथ की संख्या इस तरह बढ़ाई गई है.


Share

Leave a Reply