विधानसभा : गर्भगृह में नारेबाजी और हंगामा करते पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह सहिंत 11 भाजपा सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया निलंबित, जाने क्या है पूरा मामला
रायपुर | विधानसभा के पांचवे दिन धान खरीदी के मुद्दे पर उग्र विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया । सदन की कार्यवाही शुरू करते ही भाजपा सदस्यों ने लगातार सवाल करके मंत्री को घेरना शुरू किया | इस पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हस्तक्षेप किया | पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को भाजपा सदस्यों ने टोकते हुए शांत कराया |
मंत्री अमरजीत भगत ने सदन में जानकारी दी कि प्रदेश में 19 लाख 55 हजार 465 किसानों का पंजीयन हुआ था, जिसनें से 33 हजार 146 किसानों ने प्रदेश में शत प्रतिशत धान बेचा। जिस पर भाजपा ने सदन में कहा कि 19 लाख से ज्यादा किसानों का धान शत प्रतिशत नहीं खरीदा गया है। किसानों का धान कब खरीदा जाएगा इस सवाल पर इसकी घोषणा करने की मांग की गई। विपक्ष के सदस्य हंगामा करते गर्भगृह में पहुंच गए । पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के 11 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।







.jpeg)












