पंचायत की सहायक सचिव को सेवा से किया गया बाहर, परिजनों के नाम पर पैसे निकालने का लगा आरोप...
जगदलपुर। नगरनार के मारकेल पंचायत में फर्जी मस्टर रोल भरकर अपने परिजनों के नाम पर पैसे निकाल लेने के आरोप में सहायक सचिव ममता सेठिया को जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सेवा से बाहर करने का आदेश जारी कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मारकेल पंचायत की सहायक सचिव ममता सेठिया को सेवा से बाहर करने के आदेश जारी कर दिया है। पंचायत के सरपंच माधुरी बघेल ने बताया कि पंचायत स्तर पर जांच के उपरांत यह पाया कि पंचायत के सहायक सचिव ने अपने भाई जो कि एनएमडीसी कर्मचारी है उसे तथा उसके पिता और बुआ को मनरेगा का मजदूर बनाकर मस्टर रोल में नाम लिखकर महीनों से मजदूरी का पैसा आहरण किया जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत के सीईओ ने सहायक सचिव को सेवा से बाहर करने का आदेश जारी कर दिया है।







.jpeg)












