लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बैठक में प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने पूछा- कब आही नवा बिहान? कार्यकर्ताओं ने कहा- हम लाबो नवा बिहान

बैठक में प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने पूछा- कब आही नवा बिहान? कार्यकर्ताओं ने कहा- हम लाबो नवा बिहान
Share

रायपुर/ महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने महासमुंद ज़िला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जब कर्मयोग से जुट जाता है तो हर मोर्चे पर सफल होता है। आप सभी तनमयता से मिशन 2023 के लिए अभी से जुट जाएँ। कांग्रेस की असफलता को जनता के बीच अधिक से अधिक ले जाना होगा। इस समय देश के सामने कोरोना के साथ कांग्रेस भी एक समस्या की तरह है जिससे समाज को बचाने की जिम्मेदारी हमारी ही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा- कब आही नवा बिहान, तो इसके जवाब पर कार्यकर्ताओं ने कहा- हम सब मिलकर लाबो नवा बिहान, हम सबके एके हे अभियान।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि संगठन की शक्ति ही हमारी पहचान है, जितना हमारा संगठन होगा हम समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे। पार्टी के हर मोर्चे, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ताओं को विजय छत्तीसगढ़ के लिए जुटना होगा। उन्होंने कहा प्रदेश संगठन द्वारा भविष्य की कार्ययोजना तय की गई है, जिसमे आप सब की भूमिका अहम है। प्रदेश महामंत्री व संभागीय प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि शक्तिकेन्द्र से लेकर बूथ तक हमें और कार्य करने की जरुरत है। हम जमीनी स्तर पर जितना मजबूत होंगे उतना लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में हम अग्रसर हो सकेंगे। इस मौके पर भाजपा की ज़िला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी व संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्रही ने भी अपने विचार रखे। तुमगांव में प्रदेश प्रभारी ने मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली गई। 


Share

Leave a Reply