BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छोटे भाई पर तलवार से किया हमला, खून निकलता देख घबरा गया बड़ा भाई, फिर उठाया ऐसा कदम

छोटे भाई पर तलवार से किया हमला, खून निकलता देख घबरा गया बड़ा भाई, फिर उठाया ऐसा कदम
Share

 राजस्थान। कोटा में एक शख्स ने अपने छोटे भाई पर तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद छोटे भाई के शरीर से खून निकलता देखकर आरोपी घबरा गया। फिर उसने पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना कोटा के कैथून इलाके की रविवार शाम की है।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड करने वाला राजकुमार (55) मोतीपुरा गांव का रहने वाला था। उसके दो भाई मुकेश (52) और मनोज (50) कोटा में रहते हैं। तीनों भाइयों की गांव में जमीन है। जमीन को लेकर तीनों के बीच विवाद चल रहा था। रोजाना की तरह मनोज रविवार को जीप लेकर गांव गया था। मां कमला भी साथ थी। लौटते समय बड़े भाई राजकुमार ने मनोज से खेड़ारसूलपुर तक लिफ्ट मांगी थी।मनोज ने लिफ्ट देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसी दौरान राजकुमार ने तलवार से मनोज पर हमला कर दिया। हमले के बाद मनोज के खून निकलता देख राजकुमार घबरा गया। उसने तलवार कुएं में फेंक दी। घर के अंदर से साड़ी लेकर निकल गया। घर से आधा किलोमीटर दूर चरण चौकी के पास पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इधर घायल मनोज को घरवाले इलाज के लिए कैथून लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Leave a Reply