गर्भवती महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
उज्जैन : एक गर्भवती महिला को केरासिन डालकर जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से झुलसी गर्भवती और अजन्मा बच्चा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पीडि़ता के परिजन का आरोप है कि पुलिस आरोपी भू-माफिया को बचाने की कोशिश कर रही है और महिला पर बयान बदलने का दबाव बना रही है।
दरअसल, दो दिन पहले भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के इलियास खेड़ी में जमीन विवाद के चलते चिंतामन निवासी सोनू महाराज उसके भाई शैलेंद्र और साथी तरुण ने 10-15 साथियों के साथ हमला किया और जेसीबी की मदद से न केवल घर तोड़ दिया, बल्कि ससुर घनश्याम सिंह व बेटे पर कट्टा अड़ाकर मारपीट की और इन्हें बचाने आई गर्भवती बहू मुस्कान पर आरोपियों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।







.jpeg)












