7 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, जाने कहा की है यह घटना....
जगदलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक बच्ची के परिजनों के द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद धरमपुरा से 07 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास के आरोप में पुलिस ने बसंत कुमार जाटव को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को बच्ची के परिजन काम से घर के बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब 01 बजे परिजन जब वापस घर लौटे तो नाबालिक बच्ची रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले बसंत कुमार जाटव उम्र 54 वर्ष उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था। जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस रविवार देर रात को आरोपी बसंत कुमार जाटव को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।







.jpeg)












