BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा के इस सांसद को कि गई बम से उड़ाने कि कोशिश, जाने पूरी घटना

भाजपा के इस सांसद को कि गई बम से उड़ाने कि कोशिश, जाने पूरी घटना
Share

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में फिर भाजपा नेता पर हमला हुआ है। इस बार हमला बैरकपुर से भाजपा के सासंद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ है। सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि उन्हें बम से उड़ाने की कोशिश की गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि ' कांकिनारा से लौटते वक्त मेरी कार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने ईंट से हमला किया और फिर कार पर एक बम फेंका गया। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।

इस हमले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार का शीशा टूट गया। हालांकि सांसद इस हमले में बाल-बाल बच गए। भाजपा सांसद ने इस हमले का सीधा आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। सांसद की कार पर तब हमला किया गया जब वो कंकिनारा से लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अर्जुन सिंह की कार के पर पहले तो ईंट पत्थर से हमला किया फिर उसके पास एक बम भी फेंक दिया गया।

हमले के बाद अर्जुन सिंह ने कहा टीएमसी ने गुंडों ने मेरी कार पर ईंट फेंके। इसके बाद मैं अपनी कार से बाहर आया और देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा है। उस व्यक्ति का नाम गणेश सिंह है। इसके बाद अचानक मेरी कार पर बम फेंका गया।

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला किया गया है। इससे पहले भी उन पर हमले हो चुके है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में उन पर हमला हुआ था और उनकी कार में जमकर तोडफ़ोड़ किया गया था।


Share

Leave a Reply