नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सैन्यकर्मी के घर में घुसकर परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, घर के सदस्यों ने छत पर जाकर बचाई जान...

सैन्यकर्मी के घर में घुसकर परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, घर के सदस्यों ने छत पर जाकर बचाई जान...
Share

रुडकी। रिटायर सैन्यकर्मी के घर में घुसे सिरफिरे युवक ने आग लगाकर परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। घर में मौजूद सदस्यों ने छत पर जाकर जान बचाई। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शामली के पुरमाफी गांव निवासी नीरज का सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के देव इन्क्लेव ढंडेरा में मकान है। एक युवक गुरुवार रात करीब दो बजे उनके घर में घुसा। बताया जा रहा है कि युवक तीन गैलनों में पेट्रोल भरकर लाया था। आते ही उसने खिड़की, दरवाजों और गाडिय़ों में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान स्कूटी और कार जल गए।

खिड़कियों और दरवाजों में लगी आग ने तेजी पकड़ ली। इससे अंदर धुंआ होने के कारण परिवार के सदस्यों का दम घुटने लगा। अचानक खुद को घिरा पाकर परिवार के सदस्य छत में चढ़े और शोर मचाया। इस बीच युवक वहां से फरार हो गया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें युवक आगजनी करता हुआ नजर आ रहा है। मामले में रिटायर सैन्यकर्मी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Share

Leave a Reply