BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर में हुआ आडियो-विजुअल स्टूडियो का उद्घाटन

 अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर में हुआ आडियो-विजुअल स्टूडियो का उद्घाटन
Share

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती, रायपुर में स्व. स्वर्णलता अमरीश कुमार अग्रवाल स्मृति नवनिर्मित आडियो-विजुअल स्टूडियो का उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन के पश्चात नवनिर्मित स्टूडियो में उच्च शिक्षा में नवाचार का प्रयोग विषय पर संक्षिप्त परिचर्चा भी हुई।
 
 
कार्यक्रम में पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर के कुलपति डॉ. केशरीलाल वर्मा मुख्य अतिथि थे और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर और वरिष्ठ समाजसेवी रमेश अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
 
 

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. के.एल. वर्मा ने कहा कि शिक्षा में नवाचार इसलिए जरुरी है, क्योंकि इससे शिक्षा का विस्तार होता है और जन-कल्याण का उद्देश्य भी पूरा होता है।
 
 
उन्होंने अग्रसेन महाविद्यालय में आधुनिक स्टूडियो बन जाने पर महाविद्यालय प्रबंधन को विशेष रूप से बधाई दी। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति प्रो. बलदेवभाई शर्मा ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल पढ़ाई करना और श्रेष्ठ अंक प्राप्त करके अच्छी नौकरी हासिल करना ही नहीं है। बल्कि शिक्षा और विशेष रूप से पत्रकारिता का उद्देश्य यह है कि इससे समाज का विकास हो और प्रत्येक व्यक्ति का कल्याण हो। 
 

 
 
उन्होंने कहा कि शिक्षा यदि एक व्यक्ति को मनुष्य बनाती है, तभी वह सार्थक है । श्री शर्मा ने कहा कि स्टूडियो के बन जाने से अब अग्रसेन महाविद्यालय में पत्रकारिता के छात्रों को व्यावहारिक अनुभव भी मिल सकेगा और इससे उनके रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर ने बताया कि उन्होंने 1972 में तत्कालीन पत्रकार सहयोगी गोविंदलाल वोरा के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में पहली बार पत्रकारिता के अध्यापन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में नवाचार के साथ ही सामाजिक सरोकार को भी हर स्तर पर ख्याल में रखा जाना चाहिए तभी यह समाज को दिशा देने में सफल हो पाएगा। 
 

महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल ने कहा कि स्टूडियो बन जाने के बाद इस संस्थान में पत्रकारिता के अन्य प्रायोगिक पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रयास भी किए जायेंगे।महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने महाविद्यालय में शीघ्र ही विद्यार्थियों के लिए संचालित होने वाले न्यूज पोर्टल के शुरू होने सहित आगामी दिनों में उपलब्ध होने वाली नवीनतम सुविधाओं की चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य डा. युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा शिक्षा के सहारे बड़े से बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। 

Share

Leave a Reply