रेलवे प्रशासन बेबस स्टेशन के प्रवेश द्वार में आटो चालकों का लगा रहता है जमघट, यात्री हो रहे परेशान
रायपुर। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर आटो का जमघट आने जाने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहा है। अनेकों बार शासन प्रशासन द्वारा चेतावनी देने के बाद भी ऑटो चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ज्ञातव्य है कि यातायात पुलिस द्वारा प्रीपेड बूथ का निर्माण भी स्टेशन के करीब किया गया है एवं ऑटो चालकों को पार्किंग करने के निर्देश भी यातायात अमले ने दिये हैं। इसके बाद भी सवारी अधिक बैठाने के चक्कर में आटो चालक ज्यादा से ज्यादा कमाई करने के फेर में स्टेशन को जाम कर रहे हैं। अनेक यात्रियों ने चर्चा के दौरान बताया कि जल्दी जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन पकडऩे की जल्दी रहती है किंतु प्रवेश द्वार खाली नहीं होने के कारण कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है जिसके कारण उनका कामकाज प्रभावित होता है। वहीं ऑटो चालकों द्वारा बेतरतीब पार्किंग कर यात्रियों के आवाजाही के मार्ग को बाधित किया जाता है। तेज रफ्तार आटो स्टेशन में जल्दी पहुंचने के चक्कर में कई बार यात्रियों को अपनी चपेट में भी ले लेती है जिसके कारण दुर्घटनाएं होती रहती है। यात्रियों ने पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारों से आटो चालकों द्वारा स्टेशन का प्रवेश द्वार जाम करने वाले आटो चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।







.jpeg)












